पवन सिंह की फिल्म ‘Har Har Gange’ का टीजर हुआ सार्वजनिक
पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘हर हर गंगे’ हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी। इसका टीजर अब प्रदर्शित कर दिया गया है जिसे लोगों ने खूब सराहा है। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार, पवन सिंह की अभिनीत भोजपुरी फिल्म हर हर गंगे विभिन्न भाषाओं में सम्पूर्ण देश में समानांतर रिलीज हो रही है। चंदन कन्हैया उपाध्याय के निदेशन में निर्मित इस विशाल बजट वाली भोजपुरी फिल्म का टीजर आज सार्वजनिक होते ही इंटरनेट पर धूम मच गई है। शानदार एक्शन और अद्वितीय डायलॉगों से यह दर्शकों का मन मोह रहा है, और टीजर को रिलीज होते ही लाखों लोग देख चुके हैं।

Comments
Post a Comment